विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतगणना होगी। दोपहर बाद यह पता चल जाएगा कि देश की राजधानी में किस पार्टी की सरकार बनेगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब कुल मतदान फीसदी के मामले में महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। पुरुषों ने 60.20% तो महिलाओं ने 60.92% मतदान किया है। ऐसे में इस बार पुरुषों से महिलाएं आगे रही हैं। वहीं, 70 विधानसभा सीटों में से 40 ऐसी हैं जो यह तय करेंगी कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा। इन सीटों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है।
Date : February 07, 2025